Village Business Ideas | Business idea for Rural Area | Business Start Up Tip
गाँव बिज़नेस आईडिया
गाँव आधारित बिज़नेस आईडिया Village Business Ideas
Village Business Ideas | Business idea for Rural Area | Business Start Up Tip
अगर आप गांव में रहते है और खेती के अलावा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते है जिससे आप एक्स्ट्रा लाभ कमा सके। तो यहाँ पर आपको गांव और खेती से जुड़े ऐसे कई व्यापारों के बारे में बताया गया है जो आजकल ट्रेंड में हैं और साथ ही कम लागत में आसानी से शुरू किये जा सकते है।
गाँव में शुरू किये जा सकने वाले बिज़नेस निम्न प्रकार है-
अचार बिज़नेस आईडिया
अचार बनाने का व्यापार Pickle Business Ideas
अचार बनाने का बिज़नेस एक ऐसे व्यापार है जिसे कम पूंजी से शुरू किया जा सकता है। आज के समय में लोग अचार/जैम/मुरब्बा का बिज़नेस छोटे और बड़े दोनों स्तरो पर कर है और अचार एक ऐसी चीज है जिसे गावों और शहरो दोनों जगहों में बहुत पसंद किया जाता है।
अचार की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जारी हैऔर इसको देखते हुए अचार का बिजनेस शुरू करना मुनाफे का सौदा हो सकता है।
अचार बनाने का कारोबार घर से भी शुरू किया जा सकता है. इस व्यापार को न्यूनतम 10 हजार रुपए में शुरू कर आप लगभग 25 से 30 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते है।
इसमे कमाई आपके प्रोडक्ट की डिमांड, पैकिंग और एरिया पर भी निर्भर करती है।अचार को ऑनलाइन, थोक, रिटेल मार्केट और रिटेल चेन को बेच सकते हैं।
टी शॉप बिज़नेस आईडिया
टी-स्टॉल बिज़नेस आईडिया Tea Shop Business Ideas
चाय की दुकान या टी-स्टॉल का बिज़नेस बहुत कम निवेश में शुरू किये जाने वाला जाने व्यापार है। चाय की दुकान आज के समय कोई छोटा बिजनेस नहीं रह गया है, अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ये अमीर बनने का एक सुनहरा अवसर हो सकता है।
चाय की दुकान खोलने से पहले इससे जुडी सभी जानकारियां जैसे-चाय के लिए अच्छा माल,चाय के साथ नाश्ता, दुकान के लिए जगह आदि।
एलोवेरा बिज़नेस आईडिया
एलोवेरा की खेती बिजनेस Aloe Vera Farming Business Ideas
एलोवेरा औषधीय किस्म का पौधा है। इसके औषधीय तत्वों के कारण इसका उपयोग आयुर्वेदिक एवं हर्बल दवाओं तथा सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है।
विभिन्न क्षेत्रो में एलोवेरा की बहुत डिमांड है ऐसे में इसकी खेती करना लाभदायक हो सकता साथ ही आप एलोवेरा का व्यापार दो तरह से कर सकते है,एक इसकी खेती करके और दूसरा एलोवेरा जूस,जेल या पावडर को बेच के अच्छा पैसा कमा सकते है।
मोबाइल स्टोर बिजनेस आइडिया
मोबाइल शॉप बिजनेस आइडिया Mobile Shop Business Ideas
मोबाइल आज के समय की जरुरी आवश्यकताओं में से एक है। मोबाइल आज के टाइम में हर किसी के पास होता है तो मोबाइल फ़ोन शॉप या मोबाइल की दुकान खोलना फायदे का सौदा हो सकता है।
अगर आप मोबाइल स्टोर ओपन करते है तो आप इसमें विभिन्न तरह की सुविधाये एक जगह पर दे सकते है जैसे मोबाइल रिपेयर,रिचार्ज,मोबाइल एक्सेसरीज (चार्जेर,ईरफ़ोन etc) और साथ ही दुकान खोलते वक्त शॉप की लोकेशन का ध्यान रखना अच्छा रहेगा।
मोबाइल की मांग बढ़ती जा रही है चाहे वो शहर हो या गाँव मोबाइल की दुकान में निवेश करना व्यापर का एक विकल्प बन सकता है और आप इसमें लगभग 25000 से 30000 तक रूपए तक एक महीने में आसानी से कमा सकते है |
गन्ना जूस बिजनेस आइडिया
गन्ने के जूस का बिजनेस Sugarcane Business Ideas
अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करने की का सोच रहे है तो गन्ने के जूस का व्यापार एक अच्छा बिज़नेस आईडिया हो सकता है। इस बिज़नेस की सबसे अच्छी बात है यह की ये बहुत ही आसान बिज़नेस है जिसे कही भी शुरू किया जा सकता है।
गन्ना जूस बिजनेस में लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने निवेश से शुरू करते है। ये एक सीजनल व्यापार है जिसकी मांग गर्मियों में बहुत रहती है और साथ ही लोगो द्वारा इसे पसंद भी खूब किया जाता है जिससे इस से व्यापार में भरपूर मुनाफा कमाए जाने की सम्भावनाये बनी रहती है।
दूध डेयरी बिज़नेस आईडिया
डेयरी फार्मिंग या दूध का बिजनेस Dairy Farm Business Idea
दूध उत्पादन का बिज़नेस पुराने समय से ही बहुत लाभप्रद रहा है ये बिज़नेस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है क्योंकि दूध एक ऐसी चीज़ है जो हर घर की जरुरत है।
बड़ी-बड़ी डेयरी फर्म ने अब घरों से दूध इकठा करना शुरू कर दिए है और जिससे आपको हाथों हाथ इसका पैसे भी मिल जाते है। साथ ही सरकार पशु पालन और अन्य सहायता के लिए लोन और सब्सिडी की व्यवस्था है। आज के समय में दूध का व्यापर करना एक फायदे का सौदा है।
पापड़ बिज़नेस आईडिया
पापड़ उद्योग बिजनेस Papad Business Idea
पापड़ का व्यापार एक अच्छा बिज़नेस आईडिया है क्योकि ये कम पूंजी से शुरू होने वाला बिज़नेस है और साथ ही जिसमे लाभ की सम्भावनाये बहुत अधिक रहती है। पापड़ का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको पापड़ बनाने और उसको सूखने के लिए अच्छी व्यवस्था करनी होगी।
पापड़ की डिमांड हर जगह रहती है तो आप पापड़ की सप्लाई अपने गावं के बाहर भी कर सकते है और अच्छा लाभ कमा सकते है।और अपने ग्राहको को पापड़ में वैरायटी देकर उन्हें बांधे रख सकते है जैसे-सादा पापड़,मसाला पापड़,जीरा पापड़ आदि।
सरकार द्वारा पापड़ का बिज़नेस शुरू करने के लिए कई स्कीम चलायी गयी है जिसके तहत आपको बिज़नेस को शुरू के लिए सरकारी मदद दी जाती है।
दोना पत्तल बिज़नेस आईडिया
दोना पत्तल या पेपर प्लेट बिज़नेस Dona Paper Plate Business Idea
दोना पत्तल या पेपर प्लेट का व्यवसाय आज के समय में बहुत लाभदायक है क्योकि पेपर प्लेट की डिमांड समय के साथ बढ़ी है।
इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपका बजट लगभग 50,000 से 2 लाख हो सकता है जिसमे आप हर महीने लगभग 30 से 35 हज़ार रूपए आसानी से कमा सकते है। ऐसे व्यापारों को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा मदद के लिए कई स्कीम चलायी गयी है जिसमे सही दामों पर लोन दिया जाता है।
गुड बिज़नेस आईडिया
गुड़ बनाने का व्यापार Jaggery Making Business Ideas
गुड़ के अनेक लाभ होने के कारण लोग गुड़ का इस्तेमाल करना अधिक पसंद कर रहे है जिससे गुड़ की डिमांड बढ़ रही है। जिससे गुड़ का बिज़नेस करना एक फायदे का सौदा हो सकता है।
जिन जगहों में गन्ने की अच्छी खेती होती है उन जगहों में गुड़ के बिज़नेस से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है और साथ ही आप गुड़ तैयार कर अपने आस-पास के इलाकों को सप्लाई भी कर सकते है।
फूलों का बिज़नेस आईडिया
फूलों की खेती का बिज़नेस Floriculture Business Ideas
अगर आप फूलो की खेती करने की सोच रहे है तो आप सही दिशा में जा रहे है। आज के समय में फूलो के वव्यापार में बहुत पैसा है क्योंकि फूलो की मांग हमेशा बनी रहती है।
इस बिज़नेस के लिए आपको विभिन्न तरह के फूलो के बारे में जानकारीऔर उनको उगाने का सही तरीका जानना होगा आप फूलों की खेती कर काफी अच्छा धन कमा सकते है साथ ही औषिधीय फूलों का भी उत्पादन कर सकते है।
मसाला बिज़नेस आईडिया
मसाला पाउडर बिज़नेस आईडिया Spices Business Ideas
मसाला एक ऐसी चीज है जिसका जरूरत लगभग हर घर, होटल ,रेस्टुरेंट में होता है।जिसके कारण मसाला का व्यापार करना काफी प्रॉफिटेबल हो सकता है।
मसालों के बिज़नेस के लिए आपको कुछ चीज़ो का ध्यान जैसे-जगह का चुनाव,कच्चा माल और मशीनरी आदि। मसाला एक रनिंग आइटम है जिसकी मांग 12 महीना रहती है जिससे कम लागत में शुरू कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
स्टेशनरी शॉप बिज़नेस आईडिया
बुक्स/स्टेशनरी शॉप बिज़नेस Stationery Business Idea
शिक्षा का क्षेत्र काफी बड़ा है और शिक्षा का विकास दिनों दिन हो रहा है ऐसे में लेखन-सामग्री की दुकान या स्टेशनरी शॉप खोलना काफी फायदेमंद व्यापार हो सकता है,और ये ऐसा व्यापार जो हमेशा चलता रहेगा और आप पैसे कमाते रहेंगे।
बुक्स या स्टेशनरी शॉप के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान जैसे-दुकान खोलने के लिए जगह,बाजार एवं व्यापारिक सम्भावना आदि और साथ ही इस व्यापार में लागत काम और लाभ ज्यादा होता है।
किराना स्टोर बिज़नेस आईडिया
किराना/जनरल स्टोर बिज़नेस Kirana Store Business Ideas
किराना स्टोर शुरू करना एक फायदेमंद बिज़नेस हो सकता है क्योंकि इसे अच्छे से चलाने पर एक बेहतर लाभ प्रति दिन कमाया जा सकता है।
एक किराना स्टोर या डिपार्टमेंटल स्टोर की सफलता सही प्रोडक्ट्स को सही मूल्य पर, सही समय पर और सही लोगों तक पहुंचाने पर निर्भर करती है।
इस व्यापार में लाभ कमाने के लिए स्टोर का एक बेहतर लोकेशन में होना आवश्यक है। जिस जगह में आप किराना स्टोर शुरू करने की सोच रहे है पहले उस जगह की सभी जानकारी और वहाँ पर लोगो को किस चीज़ की ज्यादा जरुरत है इसका पता करे जिससे लाभ कमाने की सम्भावनाये बढ़ जाती है।
गाँव पर आधारित अन्य बिज़नेस
गाँव के लिए कुछ बिज़नेस आईडिया Rural Business Ideas
आज के समय में गांव के लोग खेती के साथ-साथ बिज़नेस भी करना चाहते है और अच्छी कमाई करना चाहते है। यहाँ पर गांव से शुरू होने वाले कुछ बिज़नेस आईडिया दिए गए है।
गाँव पर आधारित व्यवसाय इस प्रकार है-
टेलरिंग शॉप Tailoring Shop,
मोटर साइकिल रिपेयरिंग शॉप Motorcycle Repairing Shop,
हेयर सैलून Hair salon,
आटा चक्की Flour Mill,
मोमो चौमिन शॉप Momo Choumin Shop,
नमकीन चिप्स का बिज़नेस Chips Business,
मुरमुरा का बिज़नेस Murmura Business,
ईंट भट्टा Brick Kiln,
आयल मिल Oil Mill Business,
गोट फार्मिंग Goat Farming,
खजूर फार्मिंग Date Farming,
केले की खेती Banana Farming,
पपीते की खेती Papaya Farming,
मिनी सिनेमा Mini cinema,
निर्माण सामग्री की दुकान Building Materials store,
श्रम डीलरशिप Labor Dealership,
वाटर सप्लायर Water Supplier,
हर्बल प्लांटेशन Herbal Plantation,
पानी पूरी Pani Puri Business Idea,
नोट-
ऐसे ही कई अन्य शानदार बिज़नेस आईडिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए आप हमारी बिज़नेस स्टार्ट उप टिप ब्लॉग पर जाकर उनके बारे और अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें